Tokyo Olympics 2020: Xiaomi ने की बड़ी घोषणा, भारत के पदक विजेताओं को गिफ्ट करेगी Mi 11 Ultra स्मार्टफोन

न्यूज़ डेक्स। Tokyo Olympics 2020 खत्म हो चुका है और यह ओलंपिक भारत के लिए सबसे शानदार रहा। भारत ने इन ओलंपिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने साथ ही कुल 7 पदक अपने नाम किए। सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन वापस लौट चुके हैं। देश में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। ये स्वागत तो अभी चलता रहेगा और इस बीच स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बड़ी घोषणा की है। Xiaomi ने घोषणा की है टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के सभी पदक विजेताओं को कंपनी का सुपर स्मार्टफोन Mi 11 Ultra गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगेन, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया और हॉकी की पुरुष टीम ने पदक जीतकर देश को गौरव दिलाया है। इस मौके पर Xiaomi के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट किया। इस ​ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी टोक्यो ओलंपिक्स में देश के लिए पदक जीतने वाले विजेताओं को Mi 11 Ultra गिफ्ट किया जाएगा। साथ ही मनु कुमार जैन ने यह भी कहा कि यह गिफ्ट 130 करोड़ भारतीयों के सपने को पूरा करने और आंखों में खुशी के आंसू लाने वाले एथलीट्स को धन्यवाद देने के लिए दिया जा रहा है। मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में कहा है कि 6 विजेताओं को Mi 11 Ultra गिफ्ट किया जाएगा। ज​बकि पुरुष हॉकी टीम के सभी प्लेयर्स को Mi 11X गिफ्ट में मिलेगा।

https://twitter.com/manukumarjain/status/1424262854887149568?s=20

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह कंपनी का अब तक सबसे महंगा स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 69,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित है और इसमें 6.81 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1440×3200 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 48MP का तीसरा सेंसर दिया गया है। जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 20MP का है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.