शुक्र 24 जुलाई, 2026

26 जनवरी एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

0

26 जनवरी एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

मुंगेली। शासन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने 26 जनवरी दिन शनिवार गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी दिन बुधवार महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को जिले की समस्त देशी मदिरा दुकान सीएस-2(घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफएल-1(घघ) की फुटकर दुकानों तथा भण्डारण मद्य भण्डागार मुंगेली को बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी मे. भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा परेषण का आयात निर्यात व परिवहन पूर्णत: निषिद्ध किये जाने हेतु आदेशित किया है।

00 जिले की मदिरा दुकाने गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को बंद रहेगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों