शुक्र 24 जुलाई, 2026

फर्जी पुलिस ने लॉज में छापा मारकर लूट ली राशि,गिरफ्तार

0

फर्जी पुलिस ने लॉज में छापा मारकर लूट ली राशि,गिरफ्तार

जगदलपुर। लोगों को ठगने के लिए शातिर नये-नये तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला जगदलपुर से आया है. जहां पुलिस की वर्दी पहन कर लॉज में छापा मारा. और वहां ठहरे दो व्यक्ति से जांच के नाम पर एक लाख रुपए लूट लिये. इसके अलावा वेटर के चार मोबाइल लेकर फरार हो गए. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल जगदलपुर मोना लॉज में बीजापुर निवासी दो शख्स रुके हुए थे. तभी अचानक रात में फर्जी पुलिस लॉज में दाखिल हुए और तलाशी लेने लगे. इस दौरान बैग में गाड़ी खरीदने के लिए रखे एक लाख रुपए को कब्जे में ले लिया. लूट की जानकारी होने के बाद पी राजू ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई. रिपोर्ट के बाद थाना कोतवाली ने आरोपियों की खोजबीन की. शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोनों अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हुए. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक लाख रुपए, 4 फोन और खाकी की वर्दी बरामद किया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों