विधायक देवेंद्र ने हुडको की लीज व रजिस्ट्री का मुद्द उठाया
रायपुर। भिलाई शहर के हुडको में रह रहे लोगों की सबसे बड़ी समस्या लीज व रजिस्ट्री की है। इस समस्या का समाधान करने के लिए भिलाई नगर विधायक देेवेंद्र यादव ने विधानसभा में प्रमुखता से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हुडको क्षेत्र में रह रहे करीब 2000 हजार परिवार लंबे समय से अपनी जमीन मकान का रजिस्ट्री करने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आज तक उनका ना रजिस्ट्री हो पाई औैर न ही लीज मिल पा रहा है।
इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने विधानसभा में कहा कि 15-7-2008 के बाद हुडको क्षेत्र की 70 हेक्टेयर भूमि राज्य शासन को प्रदान कर दी गई थी। पहले राज्य शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस लिए वहां के रहवासी काफी परेशान है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष से प्रश्न करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने प्रश्न किया कि बीते कई सालों से हुडको क्षेत्र में निगम द्वारा जो भी विकास कार्य किया जा रहा है। सड़क, नाली आदि इनफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है। क्या उसे निगम को हस्तांतरित किया जाएगा क्या?
इन प्रश्न का जवाब देते हुए नगरीय निकाय मंत्री शिवडहरिया ने कहा कि हस्तांत्रण का मुद्दा ही अलग है। यदि बीएसपी चाहे तो दे सकती है। क्योंकि कालोनी उसकी है। जब बीएसपी वहां सुविधा नहीं दे पाता तो हमें मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम करना पड़ता है। हमारे विधायक दल,पार्षदों ने भी मांग किया है पहले। इस लिए हम लोग ये काम को करते हैं। हस्तांत्रण के लिए अगर वे करना चाहे तो हमे कोई दिक्कत नहीं है। उसे दिखवा लेंगे रही बात नजूल की तो कोई प्रकरण नहीं आया है। उसे दिखवा लेंगे। इस संबंध में अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने देवेंद्र यादव को कहा कि वे मंत्री शिव डहरिया से समय लेकर यह कितनी गंभीर समस्या है। उसे बैठक कर चर्चा कर ले।