मुख्यमंत्री राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण

0

मुख्यमंत्री राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को सुबह 8.55 बजे से राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह के कार्यक्रम के बाद श्री बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम असोगा, तेलीगुंड्रा, भनसुली (केसरा) गांवों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी को प्रात: 8:30 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में ध्वजारोहण करेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला-दुर्ग के ग्राम असोगा तेलीगुंड्रा और भनसुली (केसरा) पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद 3:40 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 5 बजे राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे। वे शाम 7 बजे महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

00 ध्वजारोहण के बाद पाटन विकासखण्ड के गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.