#RajivYuvaMitanSammelan: जो वायदे किये, वो पूरे किये, छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया बहुत अच्छा काम, पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में- राहुल गांधी

रायपुर। हमने छत्तीसगढ़ में आम जनता से जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों का कर्ज माफ किया। बिजली बिल हाफ कर दिया, छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं। यह बात सांसद राहुल गांधी ने नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन के मौके पर कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में…

#AdityaL1Mission: चांद के बाद अब सूर्य की तरफ बढ़े ISRO के कदम, ‘सूर्य नमस्कार’ करने के लिए रवाना हुआ आदित्य एल-1, ISRO ने किया सफल प्रक्षेपण, सभी उपकरण सही से कर रहे काम

न्यूज़ डेक(Bns)। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो (ISRO) ने शनिवार को एक और इतिहास रच दिया। भारत के पहले सूर्य मिशन AdityaL1 को सफलतापूर्वक लांच कर दिया गया है। इसकी जानकारी इसरो ने दी है। आदित्य एल1 अनंत आसमान की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सारे उपकरण सही तरह से काम कर रहे हैं। 44.4 मीटर लंबा ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 11.50 बजे निर्धारित समय पर शानदार ढंग से आसमान की तरफ रवाना…

राजीव युवा मितान क्लब : युवा शक्ति को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की देश में अब तक की सबसे बड़ी पहल

रायपुर। देश में युवा शक्ति को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की अब तक की सबसे बड़ी पहल छत्तीसगढ़ राज्य में की गई है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को बिना युवा शक्ति के सहयोग के पूरा नहीं किया जा सकता था। प्रदेश के नव निर्माण के लिए युवा शक्ति को जोड़ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब बनवाये हैं। इन मितान क्लबों से रचनात्मक कार्यों में सहभागिता के लिए प्रदेश के 3 लाख 32 हजार 242 युवक जुड़े हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद…

guru ghasidas deekshant samaroh: चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने तथा विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चंद्रयान मिशन के माध्यम से जीवन की सफलताओं के सूत्र बताए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की। इस पर बरसों से निष्ठापूर्वक काम होता रहा। मार्ग में रूकावटें आती रहीं लेकिन हम नहीं रूके। ऐसा व्यक्तिगत जीवन में भी होता है। निरंतर दक्षता के साथ परिश्रम करते रहें तात्कालिक सफलता से कभी हताश न हो, चुनौतियाँ हमारे जीवन में…