मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी के मधेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर में महादेव की आरती कर क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने मधेश्वर पर्वत के तराई में स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गुफा का अवलोकन किया। साथ ही मंदिर निर्माण के इतिहास के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा मानस नृत्य गायन के माध्यम…

पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम मयाली में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुन्दर है। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहां का मयाली महोत्सव इसमें चार चांद लगा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब देश…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मयाली में मिट्टी के मड हाऊस का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकाखण्ड के मयाली ग्राम में मिट्टी के मड हाऊस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज, जशपुर विधायक विनय भगत, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज परिवार में जन्में स्वर्गीय डाॅ. रामचंद्र सिंहदेव ने फकीर का जीवन जिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात स्वर्गीय डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती अवसर पर कोरिया जिला के मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। आज यह चौक कोरिया कुमार को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन छत्तीसगढ़ को समर्पित रहा। उनके चिंतन के केंद्र में छत्तीसगढ़ और कोरिया हमेशा से रहा…