छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज पहुंची जिनेवा तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा की झलक

दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वहां 6 दिसम्बर और 7 दिसम्बर को ‘ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ ( Human Resource for Health) विषय पर आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ( International Conference) में भारत के स्टॉल ( Indian Corner) पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था। छत्तीसगढ़ में दूरस्थ अंचलों में किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, इसे वहां दर्शाया गया था। कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन…

गुजरात में फिर चला मोदी मैजिक, BJP की आंधी में उड़ गये सभी पार्टियों के बड़े-बड़े दावे

नई दिल्ली। गुजरात में मोदी मैजिक चल गया है और पिछली बार की 99 सीटों के मुकाबले इस बार भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों का फायदा होता दिख रहा है। इस बीच भाजपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तो ढोल नगाड़े बज ही रहे हैं साथ ही गुजरात में भाजपा मुख्यालय पर भी जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता नाचते गाते और मिठाइयां बांटते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी भाजपा की विभिन्न प्रदेश इकाइयों के कार्यालयों पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है। इस बीच,…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइड ट्राई साइकिल का किया वितरण

रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत सरायपाली विधानसभा के ग्राम पिपली पाली की प्रमिला भोई औऱ ग्राम काशी पाली के अशोक को मुख्यमंत्री ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। प्रमिला भोई बी.एस. सी. सेकेंड ईयर की छात्रा है पहले उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में काफी परेशानी होती थी। प्रमिला ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राई साइकल मिलने मिलने से अब वह आसानी से कॉलेज जा सकती है और अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरा कर सकती है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर प्रमिला ने खुशी जाहिर करते…

विशेष पिछड़ी जनजातियों की भर्ती के लिए आगामी दो सप्ताह में जारी करें आदेश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान आज सवेरे गरियाबंद के सर्किट हाऊस में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राज्य शासन की योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरियाबंद जिले की विशेष पिछड़ी जनजातियों के योग्य युवाओं की भर्ती के लिए आगामी दो सप्ताह में आदेश जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की भर्ती के लिए मेरिट के आधार पर पदों में भर्ती की सहमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्रों में जाति का नाम अंग्रेजी में लिखने के…