हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी के श्रीनगर रोड गुढ़ियारी स्थित मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। वे इस दौरान दही हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हमारे सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। इस पवित्र परंपरा के अनुरूप देश और दुनिया में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का…

वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने नगरीय निकायों में विकसित किए जा रहे ‘कृष्ण-कुंज’ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में विकसित किए गए कृष्ण-कुंज को लोकार्पित किया। कृष्ण-कुंज के 1.68 हेक्टेयर क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी 383 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में कदंब का पौधा लगाया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में गाय को गुड़-चना खिलाया। उन्होंने वहां श्री कृष्ण जन्मस्थली कारागार की प्रतिकृति की दीवार पर बनाए गए आठे कन्हैया के भित्ती चित्र…

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों की स्मार्ट क्लास, 5 हजार सरकारी स्कूलों में दिया जाएगा संपर्क-टीवी डिवाइसेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। इसके लिए संपर्क टीवी डिवाइस का उपयोग किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक ओर जहां बच्चों को गणित और अंग्रेजी से कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद करेगी, वहीं इससे प्राथमिक स्तर के बच्चों की पढ़ाई रूचिकर बनेगी। प्रायमरी स्कूलों में इस नवाचार में तकनीकी सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और संपर्क फाउंडेशन के बीच तीन साल के लिए एमओयू हुआ है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के 28 जिलों में…

मुख्यमंत्री ने 6.5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले स्मार्ट रीडिंग जोन का किया भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि देश को आगे बढ़ने के लिए युवा वर्ग का अपने हक के लिए सवाल पूछना जरूरी है और सही सवाल पूछने के लिए पढ़ना उससे भी ज्यादा जरूरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रायपुर को स्मार्ट बनाने के लिए यहां पढ़ाई भी स्मार्ट तरीके से होनी चाहिए और इसके लिए स्मार्ट रीडिंग जोन लोगों की मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज मोतीबाग में स्मार्टी रीडिंग जोन के भवन के भूमिपूजन के बाद ये बातें कहीं। रायपुर के मोतीबाग…

स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में ’हमर तिरंगा’ कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को हमर तिरंगा कार्यक्रम का सघन निरीक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के नाम से विद्यार्थियों एवं समुदाय के मध्य देशभक्ति का जज्बा विकसित करना और…