रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित शासकीय केंद्रीय ग्रन्थालय के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण का भूमिपूजन और केंद्रीय ग्रन्थालय के तृतीय तल पर सेमिनार हाल के निर्माण का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय ग्रन्थालय के लिए निर्मित अतिरिक्त भवन में 394 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था है। इसी तरह एक करोड़ 7 लाख रुपए से निर्मित केंद्रीय ग्रन्थालय भवन के तृतीय तल पर सेमिनार हाल में 300 व्यक्तियो के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर…
दिन: 14 अगस्त 2022
मरीजों के लिए ‘दाई कोरा‘ का निर्माण अनुकरणीय कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मरीजों के लिए दान स्वरूप निर्मित आश्रय भवन ‘दाई कोरा‘ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दानदाता की सराहना करते हुए कहा कि यह मानव समाज के हित में प्रशंसनीय और अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने आश्रय भवन दाई कोरा में ठहरने वाले मरीज के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। गौरतलब है कि भरत वर्मा जी एवं गंगोत्री वर्मा जी द्वारा अपने पुत्री स्वर्गीय स्मृति गुंजन बघेल एवं पुत्र स्वर्गीय राकेश वर्मा…
Independence Day : 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, जानिए बड़ी बातें
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन हमने औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों को काट दिया था।…
भारत के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल होंगी अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, गाया- ‘ओम जय जगदीश’, देखें वीडियो
न्यूज़ डेस्क। अमेरिका की सिंगर मैरी मिलबेन को भारत और भारत की संस्कृति से काफी लगाव हैं। भारत के इतिहास से लेकर यहां के कल्चरल हेरिटेज तक को मैरी बहुत ज्यादा पसंद करती है। इस साल भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी सिंगर मैरी भी जश्न मनाने के लिए देश में मौजूद रहेंगी। इस बीच उनका एक बहुत प्यारा वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आप भी काफी खुश हो जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मैरी को विदेश मंत्रालय और आईसीसीआर की तरफ से भारत के…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है। अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान, बोली-भाषा और भौगोलिक विविधता वाले भारत की आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र…
94 फीसदी बच्चे फिर लौटे स्कूल : मेंटर्स करा रहे बच्चों की स्कूल वापसी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर शासन स्तर पर लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शाला त्याग चुके बच्चों को पुनः मुख्यधारा में लाना चुनौती रहा है। ऐसे में शाला त्यागी बच्चों के लिए मेंटर्स का निर्धारण भी किया गया है, जो स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूलों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और उन्हें स्कूलों तक ला रहे हैं। शासन के इस प्रयास के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। बीते दो वर्षों के आंकड़ों…
विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के 19 युवाओं को मिली नौकरी
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में आज आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में कांकेर जिले में नरहरपुर तहसील के विभिन्न ग्रामों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के 19 युवाओं को सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर चतुर्थ वर्ग में शासकीय सेवा के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किए। शासकीय नौकरी मिलने पर कमार जनजाति के युवा ग्राम भैंसमुण्डी के अनुद कुमार, ग्राम मावलीपारा के देवव्रत, ग्राम भीमाडीह के संजय कुमार सहित सभी युवाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश…
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ : PM मोदी ने विभाजन में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, कहा- पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की करता हूं सराहना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। Today, on #PartitionHorrorsRemembranceDay, I pay homage to all those who lost their lives during Partition , and applaud the resilience as well as grit of all…
पेसा कानून में ग्रामसभा को दिये गये अधिकारों की जानकारी देने चलाया जायेगा जनजागरण अभियान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पेसा कानून में ग्रामसभा को दिए गए अधिकारों की जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर 40 करोड़ 05 लाख रूपये के 126 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इनमें 18 करोड़ 13 लाख रूपये के 98 कार्यों का भूमिपूजन तथा 21 करोड़ 92 लाख रूपये के 28 कार्यों…
देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री बघेल ने कहा कि पूरे देश की भांति हमारे छत्तीसगढ़ में भी शहीद गुण्डाधुर, परलकोट के जमींदार शहीद गैंदसिंह नायक, सोनाखान के जमींदार शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक आदिवासी महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का शंखनाद कर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने आदिवासी समाज को शांत, सरल एवं मेहनतकश समाज बताते हुए कहा कि हमारी…