एक बच्चा हो तो राहत, 2 से अधिक पर आफत…UP में जनसंख्या नियंत्रण पर योगी सरकार का ऐसा है नया फॉर्मूला

न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर योगी सरकार ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है, जिसके तहत जिनके पास दो से अधिक बच्चे होंगे, वे न तो सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे और न ही कभी चुनाव लड़ पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्य विधि आयोग ने सिफारिश की है कि एक बच्चे की नीति अपनाने वाले माता पिता को कई तरह की सुविधाएं दी जाएं, वहीं दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरियों से वंचित रखा जाए। इतना ही नहीं, उन्हें स्थानीय निकाय…

लुका-छिपी खेल रहे हैं ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी: कर्नाटक HC में यूपी पुलिस

बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। यूपी पुलिस की ओर से कोर्ट में कहा गया कि माहेश्वरी को नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उनको पुलिस के सामने पेश होकर सवालों के जवाब देने चाहिएं लेकिन वो ऐसा नहीं करके लुका-छिपी खेल रहे हैं। यूपी पुलिस के वकील ने अदालत से कहा कि मनीष माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के प्रमुख हैं, उन्हें सहयोग करते हुए हमारे…

कोविड-19: डेल्टा के बाद कोरोना के कप्पा वेरिएंट का खतरा, नीति आयोग ने इसको लेकर दी ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के बाद अब कप्पा वेरिएंट को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में कोरोना का नया वेरिएंट कप्पा के दो मामले सामने आए हैं। इस वेरिएंट के सामने आने के बाद लोगों को चिंता और भी बढ़ गई है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (09 जुलाई) को कहा है कि कप्पा वेरिएंट भारत में कोई नया वेरिएंट नहीं है। देश में पहले भी इसके मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक…

कोविड-19 : बाज़ारों – पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के जमावड़े और Covid नियमों के उल्लंघन ने बढ़ाई टेंशन, सरकार ने कोरोना को लेकर दी यह चेतावनी

न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कमी आ रही है। रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में कमी आने और अनलॉक की शुरुआत के बाद से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन की कई तस्वीरें सामने आने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि सैलानियों के मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर…

देश में एक समान नागरिक संहिता की जरूरत, केंद्र ले जरूरी एक्शन : दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में एक समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने कहा कि देश में एक ऐसी संहिता की जरूरत है जो ‘सभी के लिए समान’ हो। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार ने इस मामले में जरूरी कदम उठाने को कहा है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आधुनिक भारतीय समाज धर्म, समुदाय और जाति की ‘पारंपरिक बाधाओं’ को दूर करते हुए धीरे-धीरे “एकजातीय” होता जा रहा है। इस बदलते हुए स्वरूप को देखते हुए देश…

देवदूत की तरह माँ भारती के लिए परिश्रम कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि वे पूरी निष्ठा और परिश्रम की पराकाष्ठा से गरीबों, गांववासियों, दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए पूरे समर्पण से काम करेंगे। बीते सात साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने यह सब करके दिखाया भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। आज तक आराम नहीं किया है। इतना ही नहीं वे रोज सोलह से अट्ठारह घंटे तक काम करते…

रातों रात जड़ से खत्म हो जाएंगे पिंपल, जानिए आसान और असरदार घरेलू उपाय!

हेल्थ डेस्क। खूबसूरत चेहरे को पिंपल्स दाग-धब्बों से भर देते हैं। इनसे छुटकारा दिलवाने के लिए बाजारों में कई तरह के मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिसे अधिक्तर लोग उपयोग करते भी हैं। हालांकि, कई बार पिंपल्स को दूर करने के लिए हम ऐसे तरीकों को ढूंढते हैं जिससे पिंपल्स जल्दी दूर हो सके। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे रातोंरात पिंपल्स छूमंतर हो जाएं तो? जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर केवल एक रात में पिंपल्स से…