एक बार फिर भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नए साल में जन्मे बच्चे के मामले में दुनिया भर में टॉप 10 में शामिल

नई दिल्ली। पूरी दुनिया नए साल 2021 का स्वागत अपने-अपने तरीके से कर रही है। किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने परिवार के साथ जश्न मनाया। इन सब से अलग कई ऐसे परिवार रहे जिन्होंने नए साल पर घर में नए मेहमान का स्वागत किया। जी हां। पूरी दुनिया में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने नए साल पर जन्म लिया। यूनीसेफ (UNICEF) ने एक आंकड़ा जारी करते हुए यह जानकारी दी। UNICEF ने साल के पहले दिन पैदा होने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए। आंकड़े…

TMC को लगा बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी के भाई समेत 15 पार्षद भाजपा में हुए शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में शुभेंदु अधिकारी की सभा में कांथी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी समेत 15 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आयोजित…

नए साल पर 6 राज्यों को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, लाइट हाउस प्रोजेक्ट की रखी नींव, बोले- पहले पैसे देने पर भी मकान नहीं मिलते थे

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी शहरों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए घर का तोहफा दिया। जिसके अंतर्गत पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे छह राज्यों में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ (LHP) का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज मध्यम वर्ग के लिए घर बनाने के लिए देश को नई तकनीक मिल रही है। ये 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश को आवास निर्माण की दिशा में राह दिखाएंगे। पीएम ने कहा कि ये को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की मिसाल है।…

बड़ी खबर: कोरोना की ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देशवासियों को तोहफा मिला है। भारत सरकार की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के विशेषज्ञों की कमेटी ने शुक्रवार को कोराना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। एक्सपर्ट पैनल से हरी झंडी मिलने के बाद वैक्सीन को अब ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास भेजा जाएगा। ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन का प्रोडक्शन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है। एसआईआई दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी है। ब्रिटेन की…

साल 2021 के पहले दिन कड़ाके की ठंड के साथ हुई नए साल की शुरुआत, कई राज्य शीतलहर की चपेट में, दिल्ली में तापमान पहुंचा 1.1 डिग्री, IMD ने दिया बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में साल 2021 के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच हुई है। शुक्रवार सुबह सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी पर दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के चलते दिल्ली के कई इलाकों जैसे- आईटीओ, राजघाट, मुंडका और डीएनडी फ्लाईओवर पर विजिबिलिटी भी काफी कम है, जिसकी वजह से वाहन चालकों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 3 जनवरी से 5 जनवरी…

न्यायमूर्ति हिमा कोहली बनी तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

हैदराबाद। तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद पर पहली बार महिला न्यायमूर्ति की नियुक्ति हुई है। केंद्रीय कानून विभाग ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली को तेलंगाना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करते हुए आदेश जारी किया है। तेलुगु राज्यों के इतिहास में पहली बार महिला मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हुई है। यह गौरव न्यायमूर्ति हीमा कोहली हासिल हुआ है। 2 सितंबर 1959 न्यायमूर्ति हीमा कोहली का दिल्ली में जन्म हुआ। वहीं पर उनकी प्राथमिक शिक्षा पूरी हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर में इतिहास की डिग्री प्राप्त करने…

नए साल में आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा होगा भारत, दुनिया के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखने का मिलेगा मौका

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत नए उम्मीदों के साथ हो गई है। लिहाजा यह साल भारत के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। भारत वैश्विक स्तर पर खुद को मजबूत करने के लिए इस साल अत्यधिक सक्रिय रह सकता है। 1 जनवरी 2021 से भारत एक अहम भूमिका में नजर आएगा। जी हां, 1 जनवरी से भारत एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी कि UNSC का अस्थाई सदस्य बन जाएगा। साल 2020 में हिमालय के उस पार से मिली चुनौतियों के कारण भारत पर…

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवन की कामना की

हैदराबाद। नए साल 2021 का आगाज हो गया है। हर जगह आतिशबाजियों से रंगीन रात और रंगबिरंगी रोशनियों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। देश के प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों को नए साल की शुभकानाएं दी हैं। साथ ही इस कोरोना से मिली चुनौतियों से निकलकर आगे बढ़ने की आशा जताई है। आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले। मेरी कामना…