अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का ट्वीट, क्या कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस पर ऐक्शन न लेने के लिए निशाना साधा है। मुंबई पुलिस पर ट्विटर के जरिए निशाना साधते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस ने कोई ऐक्शन नहीं लिया है। अभिनेत्री का आरोप है कि 2013 में अनुराग कश्यप ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया था। अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस ने मेरी ओर से सबूत दिए जाने के बाद भी कोई ऐक्शन नहीं लिया है। क्या कार्रवाई आगे बढ़े इसके लिए मुझे मरना होगा?’

अभिनेत्री ने लिखा, ‘काफी समय हो चुका है और मुंबई पुलिस ने अपनी ओर से प्रयास नहीं किया है। मेरी विनम्र विनती है कि यह महिलाओं से जुड़ा मामला है। हमें ध्यान देना होगा कि आखिर हम किस तरह के उदाहरण सेट कर रहे हैं।’ कुछ महीने पहले ही अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने 2013 में उनका रेप किया था। ऐक्ट्रेस के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज किया था। अभिनेत्री की शिकायत पर अनुराग कश्यप के खिलाफ 22 सितंबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज किया गया था।

अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप के आरोप के तहत सेक्शन 376 (I), 354 और 342 के तहत केस दर्ज किया गया है। अनुराग कश्यप ने अपनी वकील प्रियंका खिमानी के जरिए खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। खिमानी ने अनुराग कश्यप की ओर से कहा है, ‘मेरे क्लाइंट को इन गलत आरोपों के चलते बहुत कष्ट हुआ है। ये आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार हैं।’ फिलहाल अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म AK vs AK के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने का कर रहे हैं। इस फिल्म में दो ऐसे किरदार दिखाए गए हैं, जो अपने अहंकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.