अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए 5 राफेल विमान, राजनाथ- बोले, भारतीय सैन्य इतिहास में एक नए युग का आगाज

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड कर चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेरिगनेक एयरबेस से सात घंटे से अधिक उड़ान भरने के बाद UAE में सोमवार को अल धाफरा एयरबेस पर विमानों का जत्था उतरा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल अंबाला में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का आना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।

यह फ्रांस से भारत के लिए उड़ान के दौरान एकमात्र पड़ाव था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने कहा कि भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद राफेल विमानों को दो सुखोई 30 एमकेआई ने अपने घेरे में ले लिया। 30,000 फुट की ऊंचाई पर एक फ्रांसीसी टैंकर से हवा में इन लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा गया था।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अंबाला में विमानों की अगवानी की। राफेल लड़ाकू विमान भारत के दो दशकों में लड़ाकू विमानों का पहली बड़ी आपूर्ति है और इनसे भारतीय वायु सेना की लड़ाकू क्षमताओं को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.