जन्मदिन से पहले ही छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रशंसकों से ट्वीट करके यह कहा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 को कवर्धा में हुआ था। 1990 और 1993 में रमन सिंह मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उसके बाद सन् 1999 में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये।

रमन सिंह के परिवार में पत्नी वीना सिंह और दो बच्चे हैं। पिछले दिनों उनकी पत्नी वीना सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। शायद यही वजह है कि अपने जन्मदिन से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को यह संदेश भेज दिया।

1999 और 2003 में उन्होंने भारत सरकार में राज्य मंत्री का पद भी संभाला। 2004 में हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने सफलता पाई और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने। 2008 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने फिर से सफलता पाई और राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार वे 2013 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने गए।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.