रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक मिथलेश साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री साहू का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिथलेश साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री साहू के साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मिथलेश साहू को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों के गायन में विशेष महारत हासिल थी। वे छत्तीसगढ़ी लोककला के प्रति बेहद समर्पित कलाकार थे। उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ी कला की सेवा की है। वे अपनी सुमधुर आवाज में गाये छत्तीसगढ़ी गीतों के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति के चाहने वाले लोगों की बीच विशेष पहचान रखते थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय मिथलेश साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय मिथलेश साहू गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका के निवासी थे।
संबंधित समाचार
-
हमारा 10 साल का ट्रैक रिकार्ड, उसे करने में कोई कमी नहीं छोड़ते, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस का डीएनए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जांजगीर-चांपा के अंतर्गत सक्ती जिले के कॉलेज ग्राउंड जेठा बाराद्वार... -
माँ-बहनों का सोना लेकर घुसपैठियों में बाँटना चाहती है…. , जिनके ज्यादा बच्चे हैं…पीएम मोदी ने कह दी ऐसी बात, भड़क गई कांग्रेस, आने लगे तरह तरह के बयान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की रैली में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।... -
लबरा, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है – विष्णु देव साय; भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं
रायपुर/बिलासपुर। कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने 5 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार...