रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोए अनेक ऐसे पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं, जो बरबस ही लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में स्थित राम वन गमन पथ को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में राम वन गमन पथ में आने वाले स्थलों में से आठ स्थलों-सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चन्दखुरी, राजिम, सिहावा और जगदलपुर को पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर नालंदा के बाद सबसे बड़ा शिक्षा का केन्द्र था। सिरपुर में शैव, वैष्णव, बौद्ध और जैन मतों के सहअस्तित्व के पुरातात्विक प्रमाण मिले हैं। सरगुजा के रामगढ़ में सीताबेंगरा गुफा, प्राचीनतम नाटयशाला, बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं तक पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं।
संबंधित समाचार
-
लबरा, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है – विष्णु देव साय; भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं
रायपुर/बिलासपुर। कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने 5 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार... -
Lok Sabha Election 2024: रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी हुंकार, कहा – फिर इस बार मोदी सरकार, विष्णु बने राधेश्याम के प्रस्तावक
रायपुर/रायगढ़। लोकसभा में अपनी हार निश्चित देखकर प्रदेश के कांग्रेसी बौखला गए हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े... -
ये चुनाव 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव है – विष्णु देव साय, *विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से जिताना है
रायपुर/दुर्ग। ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव...