रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का पोला तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। सांस्कृतिक विरासत और परम्परा रही है, कि हम खेती में सहायता के लिए पशुधन का आभार व्यक्त करते हैं। अन्न और भोजन से संबंधित बर्तन को भी सम्मान देते हैं। इस दिन हम घर में ठेठरी,खुरमी जैसे कई पकवान बनाकर बैलों और जाता-पोरा की पूजा करते हैं और अन्न, जन, धन से घर भरा होने की प्रार्थना करते हैं। घरों में प्रतिमान स्वरूप मिट्टी के बैलों और बर्तनों की पूजा की जाती है, जिसे बच्चों को खेलने के लिए दिया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि अपनी परम्पराओं और संस्कृति से बच्चों को जोड़कर सहेजने का यह बहुत अच्छा माध्यम है।
संबंधित समाचार
-
ED का बड़ा एक्शन: आबकारी नीति घोटाले में ईडी ने दिल्ली Cm अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, साथ ले गई ED की टीम, एजेंसी के दफ्तर में गुजारनी होगी रात
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने... -
Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ मुकदमा दर्ज... -
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ : पार्टी छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं…राहुल गांधी ने साधा निशाना, हिंदू धर्म का भी जिक्र
मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में...