अटल टनल से गायब हुई सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका, कांग्रेस ने दी आंदोलन की धमकी

चंडीगढ़। रोहतांग दर्रे में बने अटल टनल से सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका के हटाए जाने से कांग्रेस पार्टी नाराज हो गई है। हिमाचल कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे राज्य में आंदोलन की धमकी दी है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर को अटल टनल का उद्घाटन किया था। वहीं, यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सोनिया गांधी ने जून 2010 में सुरंग की नींव रखी थी। कांग्रेस के राज्य प्रमुख कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के नाम की आधार…

कृषि कानूनों के विरोध की लड़ाई केवल किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देश की है: राहुल गांधी

सनौर (पटियाला)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के प्रति अपना हमलावर रुख मंगलवार को भी जारी रखा और कहा कि इन कानूनों के विरुद्ध लड़ाई केवल किसानों और मजदूरों की नहीं है, बल्कि यह “भारत की लड़ाई है।” मोगा जिले से रविवार को शुरू हुई “खेती बचाओ” यात्रा के समापन पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि अगर इन कानूनों को लागू कर दिया गया तो किसान और मजदूर कुछ कारपोरेट घरानों के “गुलाम” बनकर रह जाएंगे।…

PM मोदी नए कृषि कानूनों से किसानों और मजदूरों को कर रहे खत्म : राहुल गांधी

संगरूर (‎पंजाब)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन कृषि कानूनों से ‘किसानों और मजदूरों को वैसे ही खत्म’ कर रहे हैं जैसे उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे दुकानदारों को ‘बर्बाद’ कर दिया था। राहुल ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार से सवाल किया कि इस महामारी के समय भी कानून लाने की क्या जल्दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘जिस प्रकार उन्होंने (मोदी) जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और नोटबंदी से छोटे दुकानदारों और छोटे व मंझोले…

पंजाब की धरती से मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ राहुल ने भरी हुंकार, पूछा- केंद्र ने किसानों के लिए कृषि कानून बनाए हैं तो वे आंदोलन क्यों कर रहे हैं

मोगा (पंजाब)। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर ये अधिनियम किसानों के लिए हैं तो वे लोग विरोध क्यों कर रहे हैं? पंजाब के मोगा जिले के बढनी कलां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन विवादित कानूनों को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान इन कानूनों को लागू करने की ऐसी क्या जल्दी और…

खालिस्तान पर अकाल तख्त का सनसनीखेज बयान, कहा- यदि भारत सरकार हमें पेशकश देती है, तो हम इसे स्वीकार करेंगे।’’

अमृतसर। ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के 36 साल पूरे होने के मौके पर यहां शनिवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में कुछ सिख कट्टरपंथियों के खालिस्तान समर्थक नारे लगाये जाने के बीच प्रभावशाली अकाल तख्त ने कहा कि यदि सरकार की ओर से प्रस्ताव आता है, तो सिख समुदाय एक अलग राज्य के विचार के खिलाफ नहीं है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने अकाल तख्त में नारे लगाये। सिख कट्टरपंथी संगठन दमदमी टकसाल के…

एक बार फिर डॉक्टर बने भगवान, निहंगों के हमले में ASI का कटा हाथ PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने साढ़े 7 घंटे में वापस जोड़ा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में चिकित्सकों ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय ASI का हाथ जोड़ने के लिए सर्जरी सात घंटे से अधिक समय तक चली। पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने पर निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर…

पंजाब में पुलिस पर हमला करने और ASI के हाथ काटने के मामले में 11 लोग को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस टीम पर हमला करने और सहायक उपनिरीक्षक के हाथ काटने के मामले में राज्य के एक गुरुद्वारे से पांच निहंग सिख समेत सात लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सात में से पांच वे लोग हैं जो रविवार तड़के पटियाला की सब्जी मंडी के बाहर हुए हमले में शामिल थे। लॉकडाउन के कारण पुलिस ने मंडी के बाहर अवरोधक लगाए थे और लोगों से कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कह रहे थे। पुलिस ने बताया कि चार-पांच…

कोविड-19 : ओडिशा के बाद पंजाब में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

चंडीगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए पंजाब में भी लॉकडाउन और कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। राज्य के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.बी.एस. सिधु ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह जानकारी दी। इसके साथ ही ओडिशा के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। ଏଥିପାଇଁ ରାଜ୍ୟରେ ଲକଡାଉନ ଅବଧିକୁ ଏପ୍ରିଲ ୩୦ ଯାଏଁ ବୃଦ୍ଧି ସହ ସ୍କୁଲ, କଲେଜ ଜୁନ ୧୭ ଯାଏଁ ବନ୍ଦ ରହିବ। ଏହି ସମୟରେ ସାମାଜିକ ଦୂରତାକୁ ଗୁରୁତ୍ୱ ଦେଇ କୃଷି ଓ…

पठानकोट में सांसद एवं अभिनेता सन्नी देओल के लिए ‘गुमशुदा की तलाश’ वाले लगे पोस्टर

चंडीगढ़। गुरदासपुर के सांसद एवं अभिनेता सन्नी देओल को लापता घोषित करने वाला पोस्टर पंजाब के पठानकोट जिले में देखे गए। यह जिला गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। रेलवे स्टेशन के आसपास सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा है ‘गुमशुदा की तलाश सांसद सन्नी देओल।’ यह पता नहीं चल पाया है कि किसने इस तरह के पोस्टर लगाए हैं। सांसद सन्नी देओल ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश में कहा कि इस तरह की हरकतों के पीछे उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी…

गुरु नानक देव जी, सिर्फ सिख पंथ के नहीं बल्की बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पुंज है : PM मोदी

अमृतसर। PM नरेंद्र मोदी ने डेरा बाबा नानक के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस पवित्र धरती पर आकर मैं धन्यता का अनुभव कर रहा हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं आज देश को करतारपुर साहब कॉरिडोर समर्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को, देश और दुनिया में बसे सभी सिख भाई-बहनों को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ, ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਮਨ ਨੂੰ ਸੁਕੂਨ ਮਿਲਿਆ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਸਭ ਦਾ ਭਲਾ ਕਰੇ। ??…