सीधी पेशाब कांड : आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर और एनएसए ते तहत मामला दर्ज,

भोपाल/सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर खुलेआम पेशाब करने के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं, एनएसए की कार्रवाई भी की गई। इस मामले ने सियासत गरमा दी है। भाजपा ने एक जांच समिति बनाई है और कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवेश पर वीडियो वायरल होने के बाद एससी, एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज…

मुस्लिम युवती के साथ दिखने पर हिन्दू युवक को इस्लामी कट्टरपंथियों ने पीटा, बीच-बचाव करने आए 2 लोगों पर चाकू से हमला: 50 पर FIR, 6 गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम लड़की के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए हिन्दू युवक पर हमले की खबर है। हमलावरों ने युवक को बचाने आए 2 अन्य लोगों को भी चाकू से निशाना बनाया है। हमलावरों ने मुस्लिम लड़की को भी सार्वजानिक तौर पर गैर इस्लामी और तमाम अन्य अपमानजनक बातें कहीं। पुलिस ने 50 लोगों पर केस दर्ज करते हुए अब तक 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों का सरगना मुजम्मिल बताया जा रहा है जो ड्रग्स सप्लायर भी है। घायलों की हालत खतरे से…

चीते का परिवार बढ़ाने मादा से कराया मिलन, प्यार में हिंसक चीतों ने दक्षा की ली जान

न्यूज़ डेस्क। कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। अब मादा चीते दक्षा की जान चली गई है। पिछले करीब 40 दिनों में तीन चीतों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बार वजह कुछ अलग है। दो चीतों की बीमारी से मौत के बाद अब सहवास के दौरान आपसी संघर्ष में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चीतों के मिलान के दौरान नर चीता मादा पर हिंसक हो गया और इसी वजह से दक्षा की जान चली गई। दक्षा…

भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऋषभ पंत के लिए भी मांगी दुआ

भोपाल। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। हैदराबाद और तिरुवनन्तपुरम में हुए मुकाबले में भारत ने जीत हासिल करके इस श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाना है। इंदौर में यह मुकाबला 24 जनवरी को होगा। मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इनमें सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर सहित टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ शामिल थे। टीम इंडिया के…

MP Global Investors Summit : गंगा विलास हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक अनूठा अवसर देता है: प्रधानमंत्री

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया है। साथ ही साथ उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद भारत सुधार, परिवर्तन और प्रदर्शन के पथ पर अग्रसर है। वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर चुका है। हम ‘विकसित भारत’ के निर्माण के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण…

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन से भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी : पीएम मोदी

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2023 को संबोधित किया। इस सम्मेलन में 70 देशों के 3800 से ज्यादा भारतीय प्रवासी शामिल हुए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारत के राष्ट्र दूत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व की उभरती अर्थव्यवस्था भारत बन रहा है। टॉप 5 इकोनामी में भारत शामिल हो गया है। दुनिया में भारत को लेकर उत्सुकता है। भारत की विकास की गति असाधारण है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय अपनी माटी को नमन करने आए…

पठान फिल्म के विरोध में इंदौर में शाहरुख खान का पुतला फूंका गया, प्रदर्शनकारियों ने की बैन की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगामी बॉलीवुड फिल्म पठान और उसके गीत बेशरम रंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा “आपत्तिजनक दृश्यों” और भगवा वेशभूषा के उपयोग पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के घंटों बाद विरोध प्रदर्शन हुआ। जानकारी के अनुसार वीर शिवाजी समूह के कार्यकर्ता एक चौराहे पर एकत्र हुए और अभिनेता दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पुतले जलाए। उन्होंने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, जो अगले साल जनवरी में स्क्रीन पर आने वाली…

प्रलय के प्रहार से भी मुक्त है महाकाल नगरी, असाधारण, अविश्वसनीय: उज्जैन में PM मोदी ने किया महाकाल लोक का अनावरण, धागे से बने शिवलिंग के दर्शन पाकर प्रसन्न हुए

भोपाल (उज्जैन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 अक्टूबर 2022) उज्जैन में श्री महाकाल लोक का अनावरण किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ रहे। सामने आई वीडियो से धागे से बने विशाल शिवलिंग के भव्य दर्शन किए जा सकते हैं। पीछे पंडित मंत्रों का पाठ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने उज्जैन, मध्य प्रदेश में श्री महाकाल लोक का अनावरण किया।#ShriMahakalLok pic.twitter.com/MKLkd18k1e — BJP (@BJP4India) October 11, 2022 ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले श्री महाकालेश्वर…

मध्य प्रदेश में शराब पर लगेगा ‘गाय टैक्स’, कई और सेवाओं पर शुल्क लेगी शिवराज सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब शराब पर सरचार्ज लगाने जा रही है। साथ ही स्थानीय निकायों द्वारा दी जाने वाली कुछ अन्य सेवाओं पर भी शुल्क लगाया जाएगा। इससे मिलने वाले पैसे को प्रदेश में गौशालाओं की देख-रेख में खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के एक दिन बाद शुक्रवार को वित्त विभाग के एक अधिकारी ने यह बात कही। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में निर्णय गुरुवार को भोपाल में गौ संवर्धन बोर्ड की मीटिंग के दौरान लिया गया। अधिकारी के मुताबिक 2020 में नए…

भोपाल हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर ‘रानी कमलापति’ रखना चाहती है मध्य प्रदेश सरकार, PM सोमवार को करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार को ऐसे वक्त पत्र लिखा है, जब दो दिन बाद यानी सोमवार (15 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नए हबीबगंज रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। 100 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया…