पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने उड़ाई पाकिस्तानी पोस्ट, 1 जवान शहीद

श्रीनगर। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है। खबरों के मुताबिक, आज सुबह 6:30 पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर मोर्टार दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना के एक जवान ने आज सुबह पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनी जान गंवा दी।

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान एक भारतीय भी सैनिक शहीद हो गया। शहीद सैनिक का नाम लांस नायक संदीप थापा था। 35 वर्षीय संदीप देहरादून के निवासी थे और वह पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक,’पाकिस्तान ने LOC के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में छोटे हथियारों और मोटार्र से गोलीबारी शुरू की।’

ज्ञात हो कि इससे पहले गुरुवार सुबह सात बजे जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो पाकिस्तान ने अचानक सेना की चौकियों पर निशाना बनाते हुए बडे़ हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पर बसे गांवों पर भी गोले दागे गए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था।

सेना ने मोर्चा संभालते हुए नापाक हरकत का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान POK के बट्टल में पाकिस्तानी सेना के करीब एक दर्जन जवान मारे गए थे। इसके बाद सीमापार से गोलाबारी बंद कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि पाक अधिकृत बट्टल में 12 से अधिक जवान मारे गए। इस घटना के बाद आईबी और LOC पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सीमापार से होने वाली हर गतिविधि पर सेना नजर बनाए हुए है। वहीं, सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को व्यापक नुकसान पहुंचा। इसके बाद पाक ने अपने आवाम के आक्रोश को शांत कराने के लिए पांच भारतीय जवानों के मारे जाने जाने की झूठी खबर फैला दी थी।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.