अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का ट्वीट, क्या कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस पर ऐक्शन न लेने के लिए निशाना साधा है। मुंबई पुलिस पर ट्विटर के जरिए निशाना साधते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस ने कोई ऐक्शन नहीं लिया है। अभिनेत्री का आरोप है कि 2013 में अनुराग कश्यप ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया था। अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अनुराग कश्यप के…

कोविड-19 : नए कोरोना स्ट्रेन से मचा हड़कंप, UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित

लंदन/नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज घोषणा की कि भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन या टाइप मिलने के बाद से पूरी दुनिया ने कोविड-19 (Covid-19) को लेकर ब्रिटेन से संपर्क तोड़ना शुरू किया है। भारत ने भी इस दिशा में कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स को 31 दिसंबर रात 12:00 बजे तक के लिए रद्द कर दिया है। वहीं, भारत से ब्रिटेन जाने वाली सभी फ्लाइट्स…

यूट्यूबर के वीडियो से मशूहर हुए ‘बाबा का ढाबा’ के कांता प्रसाद ने खोला रेस्टोरेंट, मिलेंगी चाइनीज और इंडियन डिशेज

नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुर्खियों में आए ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने एक नया रेस्टोरेंट खोला है। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के मालवीय नगर में शुरू किया गया है। 80 वर्षीय कांता प्रसाद ने सभी लोगों से अपने रेस्टोरेंट में आने की अपील की है। नया रेस्टोरेंट शुरू करने के बाद कांता प्रसाद ने कहा, ”हम बहुत खुश हैं, भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया है। मैं मदद के लिए लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उनसे अपने रेस्टोरेंट में आने की अपील करता हूं। हम…

किसान आंदोलन में लग रहा है विदेशी पैसा! किसान संगठन की फंडिंग को लेकर उठे सवाल

न्यूज़ डेस्क। आंदोलन के नाम पर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त से किसान जमे हुए हैं। इनमें पंजाब के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है। पेश ऐसे किया जा रहा है कि यह सभी किसान हैं और अपनी गाढ़ी कमाई के बल पर ही आंदोलन का खर्च उठा रहे हैं। लेकिन हकीकत इससे कहीं अलग हैं। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के ले इन किसान संगठनों को विदेशों से जबरदस्त फंडिंग हो रही हैं। आपको बता दें कि पहले भी…

‘मैरी क्रिसमस’ कहना हराम, तुम जहन्नुम में जाओगे, मुस्लिम युवक को घृणा का पाठ पढ़ाते जाकिर नाइक का Video वायरल

न्यूज़ डेस्क। भारतीय कानूनी एजेंसियों के डर से भागने वाला इस्लामी कट्टरपंथी भगोड़ा जाकिर नाइक अक्सर विवादित और मजहबी टिप्पणियाँ करता रहता है। फ़िलहाल उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा में बना हुआ है। यह वीडियो अप्रैल 2019 का है। इसमें वह अदेल अहमद नाम के युवक को ‘पाप’ करने पर चेता रहा है। अहमद की गलती यह थी कि उसने अपने दोस्तों को ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) कहा था। अहमद जिस देश का (यूनाइटेड किंगडम) निवासी है, वहाँ की बहुसंख्यक आबादी ईसाई है और इस मौके पर बधाई…

वैश्विक विकास पर चर्चा चुनिंदा देशों के बीच नहीं हो सकती- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार, 21 दिसंबर को भारत-जापान संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के साहित्य और दर्शन का यह बहुमूल्‍य खजाना अलग-अलग देशों और भाषाओं में अनेक मठों में पाया जाता है। मैं आज ऐसे सभी पारंपरिक बौद्ध साहित्य और धर्म ग्रंथों के लिए पुस्तकालयों के सृजन का प्रस्ताव करना चाहता हूं। हम भारत में इस तरह की सुविधा का निर्माण करने में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे और इसके लिए उचित संसाधन भी उपलब्ध कराएंगे। यह पुस्तकालय विभिन्न…

प्रधानमंत्री मोदी 22 दिसंबर को करेंगे भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्सव को संबोधित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल, 22 दिसंबर को शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 (IISF) को संबोधित करेंगे। इस साल के भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्सव की थीम स्वावलंबी भारत और वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान है। समाज में वैज्ञानिक मनोवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विजनाना भारती के साथ मिलकर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत की थी। 2015 में शुरू किए गए इस महोत्सव का मकसद समाज में विज्ञान व तकनीक को बढ़ावा…

बंगाल की राजनीति में वॉल राइटिंग वार, दीवार पर ‘लाल रंग’ से दिखी धमकी, BJP को वोट दिया तो बहेगी खून की नदियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले भी हिंसा, आगजनी और हत्या जैसी घटनाएं होती रही हैं। अब भी हो रही हैं। विधानसभा चुनाव 2021 से पहले के हालात देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इस बार भी यहां खून की नदियां बहेंगी। इसी क्रम में ताजा घटना नदिया जिले में दीवार पर लिखी एक ऐसी धमकी है जिसमें साफ शब्दों में लिखा गया है कि बीजेपी को वोट दिया तो यहां खून की नदियां बह जाएंगी। बंगाल में अमित शाह का डेरा ज्ञात हो कि…

आज, करीब 400 साल बाद एक-दूसरे के बेहद करीब दिखेंगे गुरु और शनि, ऐसे देखें वृहस्पति और शनि का महा मिलन

नई दिल्ली। खगोलीय घटनाओं के दीवाने लोगों को बीत रहा साल अद्भुत नजारे का तोहफा देने जा रहा है। नासा के अनुसार, 1623 के बाद यानी करीब 400 साल बाद 21 दिसंबर 2020, दिन सोमवार को आसामन में दो ग्रहों वृहस्पति और शनि का संयोजन दिखेगा। भारतीय ज्योतिष में इस अद्भुत घटना को गुरु और शनि का महा मिलन कहा गया है तो नासा (NASA) ने इस ‘क्रिसमस स्टार’ नाम दिया है। नासा के अनुसार, गुरु और शनि का यह महामिलन अगले एक-दो सप्ताह तक आसमान में दृश्य रहेगा। लेकिन…

भारत में बिकने हर गाड़ी में देना होगा यह नया सेफ्टी फीचर, सरकार जल्द कर सकती है अनिवार्य

नई दिल्ली। जल्द ही भारत में बिकने वाली गाड़ियां सेफ्टी के मामले में पहले से बेहतर होने जा रही हैं। सरकार जल्द ही फ्रंट सीट में पैसेंजर साइड एयरबैग को सभी गाड़ियों के लिए अनिवार्य करने जा रही है। खास बात है कि यह नियम महंगी और सस्ती, सभी कारों पर लागू होगा। बता दें कि भारत में बिकने वाली सभी कारों के लिए डाइवर साइड एयरबैग 1 जुलाई 2019 से अनिवार्य है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हीकल स्टैंडर्ड की सर्वोच्च टेक्नीकल कमेटी ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है…