भारत ने ओडिशा के बालासोर तट से स्वदेश में निर्मित पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफलतापूर्वक परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर के टस से 250 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता वाली पृथ्वी -2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा विकसित मिसाइल पहले से ही स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड का हिस्सा है। लिक्विड-प्रोपेल्ड पृथ्वी -2 में 250 किमी की रेंज है और यह 1 टन का सामग्री ले जा सकता है। यह भारत की पहली स्वदेशी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। तीन सप्ताह से भी कम समय में पृथ्वी -2 का यह दूसरा परीक्षण था। भारत…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है,श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी,…

कोविड-19 : केन्द्र ने राजस्थान सहित पांच राज्यों केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजने का किया निर्णय

नई दिल्ली । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजे हैं। इन राज्यों में हाल के दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि होने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्रत्येक दल में एक संयुक्त सचिव (संबंधित राज्य के नोडल अधिकारी), सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलुओं की देखभाल करने के लिए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, राज्य द्वारा अनुपालन की जा रही रोकथाम प्रक्रियाओं और नैदानिक प्रबंधन की देखभाल के लिए एक निपुण निदान विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।…

राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां, छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर को साई ने दी मान्यता, राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को ‘स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस‘ का दर्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों का सपना अब साकार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को खेल के मैदानों में उतारते हुए राज्य में खेलों के विकास का नया अध्याय जोड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रायपुर में ’आवासीय हॉकी अकादमी’ प्रारंभ होने जा रही है। इसके साथ ही साथ बहतराई बिलासपुर में ’एक्सिलेंस सेन्टर’ प्रारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी (बॉय एंड गर्ल्स) तथा बिलासपुर में…

नवरात्रि विशेष 2020 : नवरात्रि में विधि-विधान से पूजी जाने वाली देवी दुर्गा कौन हैं और कैसे पड़ा उनका यह नाम, पढ़ें माता के अवतार की पौराणिक कहानी

धर्म डेक्स। नवरात्रि का प्रारंभ 17 अक्टूबर दिन शनिवार से हो रहा है। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से शुरू हो जाएगी। नवरात्रि में नव दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन को घटस्थापना या प्रथमा के नाम से जाना जाता है। यह वह दिन है जब लोग देवी शैलपुत्री की पूजा करते हैं। अलग-अलग नामों वाली देवियां माता दुर्गा की अवतार मानी जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि देवी दुर्गा का नाम दुर्गा कैसे पड़ा। शिवपुराण…

बिहार चुनाव : प्रकाश जावड़ेकर बोले- चिराग की LJP सिर्फ वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं वहीं राजनीतिक बयानबाजियां तेज होती जा रही है। चुनाव से ठीक पहले बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही एलजेपी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं प्रकाश जावड़ेकर ने एलजेपी को लेकर बयान दिया है उन्होंने ने कहा है कि एलजेपी बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी. एलजेपी बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी. प्रकाश जावड़ेकर ने…

बेटियों को आश्वासन देता हूँ, शादी की सही उम्र पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी: प्रधानमंत्री मोदी, पढ़ें भाषण की प्रमुख बातें….

न्यूज़ डेस्क। आज खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं सालगिरह है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कई अहम बातें भी कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का नोबल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिलना बड़ी बात है। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए Farmer Producer Organizations यानि FPOs का एक बड़ा नेटवर्क देश में तैयार किया जा रहा है। देश में ऐसे कृषि उत्पादक संघ बनाने का काम तेजी से चल रहा है। #SahiPoshanDeshRoshan pic.twitter.com/I3VSJtJmuH — Narendra Modi (@narendramodi) October 16,…

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान की भूमि से संबंधी याचिका कोर्ट ने की स्वीकार, अगली सुनवाई 18 नवंबर को

मथुरा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर उक्त भूमि वापस उसके मालिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट को सौंपे जाने के अनुरोध वाली जिला न्यायाधीश की अदालत में दाखिल की गई याचिका शुक्रवार को सुनवाई के लिए मंजूर कर ली गई। लखनऊ निवासी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री और छह अन्य लोगों ने सोमवार को जिला न्यायाधीश साधना ठाकुर की अदालत में यह याचिका सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता हरीशंकर जैन और विष्णु जैन के माध्यम से दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख…

23 अक्टूबर से मिशन बिहार पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 12 चुनावी रैलियां, नीतीश कुमार भी रहेंगे साथ, NDA प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

न्यूज़ डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनावों के लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव में अब दो हफ्ते से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में कोरोना काल में होने वाले विश्व के पहले सबसे बड़े चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार पर जोर लगा दिया है। हरेक चुनाव अभियान को अपने आक्रामक और अनूठे अंदाज में भव्य बना देने वाली बीजेपी और उसके सबसे बड़े स्टार नरेंद्र मोदी आगामी 23 अक्टूबर से मिशन बिहार शुरू करने जा रहे हैं। एनडीए के उम्मीदवारों…

राहुल गांधी के पाकिस्तान प्रेम पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया, कहा- तुलना बराबर वालों में होती है, कोरोना से निपटने में पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में है उत्तर प्रदेश

न्यूज़ डेस्क। समय-समय पर कांग्रेस और उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पाकिस्तानी प्रेम छलक कर बाहर आ जाता है। वे पाकिस्तान से कितना प्रेम करते हैं, उसका अंदाजा उनके बयानों से लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने के चक्कर में वे इतना आगे निकल जाते हैं कि वे देश को नीचा दिखाने से भी नहीं चूकते। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान ने कोरोना वायरस के हालातों से बेहतर तरीके से लड़ाई…