#स्वच्छ _भारत_अभियान : स्वच्छ भारत अभियान के 6 साल पुरे, मोदी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियां

न्यूज़ डेस्क। हाल में ही पुरे देश ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मनाई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ ने भी अपने 6 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2014 को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों से यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है। प्रधानंत्री मोदी और उनकी सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है कि जहां देश को खुले में शौच से मुक्ति मिली, वहीं शहरों और गांवों को साफ रखने…

राजस्थान पर चुप्पी, हाथरस में ड्रामा कर रहे हैं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा : कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। हाथरस कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए गांव पहुंचने की कोशिश करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में इसी तरह की घटना पर वे वे चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन हाथरन में ड्रामा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कि योगी सरकार ने SIT का गठन किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि पीड़िता के साथ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे विश्‍व की सबसे लंबी हाईवे टनल ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार, 3 अक्तूबर को दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग टनल ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन करेंगे। 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग मनाली को लाहौल स्‍पीति से जोड़ती है। इस सुरंग के कारण अब यहां हर मौसम में यातायात संभव है। इससे पहले यह घाटी भारी बर्फबारी के कारण लगभग 6 महीने तक अलग-थलग रहती थी। यह टनल हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला में समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर अति-आधुनिक निर्देशों के साथ बनाई गई है। यह टनल मनाली और लेह के बीच सड़क…

PM मोदी ने जल जीवन मिशन (‘हर घर जल’’) को लेकर ग्राम सरपंचों और प्रधानों को लिखा पत्र, कहा- गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों को नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में अपने प्रयास को रखें जारी।

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन (‘हर घर जल’’) को लेकर देश के सभी ग्राम सरपंचों और प्रधानों को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में सरपंचों और प्रधानों से गांवों में हर घर को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए इस मिशन को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 सितंबर को लिखे इस पत्र में कहा है कि इस मिशन के लक्ष्य- ‘हर घर जल’’ को सभी सरपंच, प्रधान, ग्राम समुदाय के नेताओं की सहायता से पूरी तरह…

इस वर्ष 17 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे शारदीय नवरात्रि, जानिए किस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

धर्म डेक्स। वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्रि करीब एक महीने की देरी से शनिवार 17 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। शनिवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इस दिन मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। देवी भागवत पुराण के अनुसार, जब माता दुर्गा नवरात्रि पर घोड़े की सवारी करते हुए आती हैं, तब पड़ोसी से युद्ध, गृह युद्ध, आंधी-तूफान और सत्ता में उथल-पुथल जैसी गतिविधियां बढ़ने की आशंकाएं रहती हैं। अधिकमास लगने के कारण इस साल शारदीय नवरात्रि एक महीने की देरी…

केरल में कोरोना से पार पाने पूरे राज्य में धारा 144 लागू, अब 5 से अधिक लोगों के जुटने में होगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से पार पाने के लिए केरल सरकार ने अब धारा 144 का सहारा लिया है। केरल सरकार ने पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए पांच से अधिक लोगों के जमावड़े पर बैन लगा दिया गया है। केरल सरकार ने गुरुवार रात एक आदेश जारी कर एक जगह पांच से अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्य सचिव विशाल मेहता द्वारा जारी देर रात…

गांधी जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कृषि संबंधी कानूनों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और कहा कि इन ‘काले कानूनों’ के खिलाफ उनकी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इन कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन सफल होगा और किसानों की जीत होगी। सोनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आज किसानों, मजदूरों और मेहनतकश लोगों के सबसे बड़े हमदर्द, महात्मा गांधी जी की जयंती है। गांधी…

चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, PM मोदी ने दोस्त ट्रंप की जल्द ठीक होने की कि कामना

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।’’ इससे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब…

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया उनको नमन, दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। अपने ट्वीट संदेश में एक वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हम गांधी जयंती के अवसर पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और अनमोल विचारों से सीखने की कोई सीमा नहीं है। मैं मंगल-कामना करता हूं कि बापू के आदर्श सदैव ही एक समृद्ध और करुणामय भारत बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’ https://twitter.com/narendramodi/status/1311843987532050437?s=20 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया…

‘‘ एक गांव ऐसा, गांधी के सपनों के जैसा…

दो साल पहले की ही बात है। इस गाँव की तस्वीर ऐसी न थीं। अपने गाँव से विवाह के बाद आई टुकेश्वरी एमए पास है तो क्या हुआ ? उसके पास कोई काम न था। गाँव वालों के अपने खेत तो थे, लेकिन इन खेतों में हरियाली सिर्फ बारिश के दिनों में ही नजर आती थीं। फसल बोते थे लेकिन दाम सहीं नहीं मिलने से कर्ज में लदे थे। गाँव का गणेश, रामाधार हो या सेन काका.. सभी अपने गांव को खुशहाल देखना चाहते थे। दुलारी के पति सालों पहले…