मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरे राज्यों में फंसे UP के कामगारों से भावुक अपील- धैर्य बनाए रखें, हम सबको वापस लाएंगे

लखनऊ। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और मजदूरों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे सब्र रखें और सरकार उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर रही है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के मद्देनजर गठित टीम-11 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी राज्यों में फँसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों से भावुक अपील की। योगी ने कहा कि इन…

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों को मई दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को हम श्रमिक दिवस या मई दिवस के रूप में मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। छत्तीसगढ़ सरकार सभी कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

11 दिन में हो रहे हैं कोरोना के मामले दोगुने, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल ने बढ़ाई चिंता, खतरनाक जोन के रूप में उभर सकते हैं तीनों राज्य : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में भले ही महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन एक कंप्यूटर मॉडल से किए गए हालिया विश्लेषण से पता चला है कि बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल जैसे राज्य भी आने वाले दिनों में खतरनाक जोन के रूप में उभर सकते हैं। चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएससी) ने चेताया है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,200 से भी कम थी। हालांकि, ‘रिप्रोडक्शन नंबर’…

पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, रणबीर कपूर ने पूरी की अंतिम संस्कार की विधि, बेटी नहीं पहुंच पाईं अंतिम संस्कार में

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया है । मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर के असामयिक…

Lockdown के 36वें दिन प्रवासी श्रमिकों, छात्रों को मिली सशर्त आवाजाही की इजाजत, सभी राज्य करे दिशानिर्देशों का पालन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1008 हो गयी है और संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,332 हो गयी। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नये मामले सामने आये हैं। इसके अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7,695 हो गयी है। यह…

कोविड-19 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार के पार, मौत का आंकड़ा 1008 पहुंचा

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक हो गयी। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1008 हो गयी है और संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31787 हो गयी। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नये मामले सामने आये हैं। इसके अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7797 हो गयी है।…

कोरोना से जंग जीतने के बाद, कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करना चाहती हैं कनिका, घर पहुंची डॉक्टर्स की टीम

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लगातार चर्चा में है। कनिका विदेश से लौटी थी और उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी किसी को नहीं दी थी। वह लतागार इवेंट और पार्टी करती रहीं। विदेश से लौटने के 12 दिन बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कनिका कपूर की चारों तरफ से आलोचना हुई। कनिका कपूर काफी समय तक इंडिया टुडे के अनुसार, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के डॉक्टरों की एक टीम कनिका के रक्त का परीक्षण करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके प्लाज्मा कोविड-…

मुख्यमंत्रियों से बोले प्रधानमंत्री मोदी- अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हुए कोविड-19 के खिलाफ जारी रखें लड़ाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन बढने की संभावनाओं के बीच राज्यों ने केंद्र सरकार पर GST के बकाया और आर्थिक पैकेज का दबाव बढ़ा दिया है। PM नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों ने GST के बकाया, आर्थिक पैकेज और प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्रियों की राय थी कि जिस तरह मामले…

कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए नर्स बनकर अस्पताल पहुंचीं मुंबई की मेयर किशेारी पेडनेकर

मुंबई। मुंबई की महापौर किशेारी पेडनेकर ने महानगर में कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए अपना पुराना यूनिफॉर्म फिर से पहन लिया है। वह पहले नर्स रह चुकी हैं। शिवसेना पार्टी के एक नेता ने कहा कि वह देर रात की पाली में अपनी सेवाएं देंगी। शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ”यह हमारे मुंबई की सम्मानित महापौर हैं किशोरी पेडनेकर जी। वह रोज सुबह आठ बजे से देर रात दो बजे तक काम करती हैं और अब महानगर की सेवा के लिए उन्होंने नर्स का यूनिफॉर्म भी…

कोरोना लॉकडाउन में करीब 328 कंपनियों ने लिया RBI की कर्ज भुगतान में तीन माह की छूट का लाभ

मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों की करीब 328 इकाइयों ने रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज भुगतान में दी गई तीन महीने की छूट का लाभ लिया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने कर्ज भुगतान पर तीन माह की रोक लगाई है। इक्रा द्वारा रेटिंग वाली कई इकाइयां मसलन एयर इंडिया एक्सप्रेस, ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस, टाटा समूह की इकाइयां, जेएसडब्ल्यू समूह और जीएमआर समूह इसमें शामिल है। रिजर्व बैंक ने कोविड-19 की वजह से 27 मार्च…