प्रधानमंत्री मोदी ने 20-21बजट से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक, आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के उपायों पर चर्चा

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक की। समझा जाता है कि इस बैठक में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय आयोजित की गई, जबकि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के गिरकर पांच प्रतिशत पर आने का अनुमान सरकार ने लगाया है। इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…

मुख्यमंत्री श्री बघेल 10 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के दुधाधारी मठ में आयोजित छेर-छेरा पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां 2.30 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

गांधी जी के विचारों के अनुरूप बनाए विकास की नीति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नगर निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने महापौर और निगम के पदाधिकारियों को गांधी जी के विचारों पर आधारित विकास नीति बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और शहरवासियों के जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करने का लक्ष्य रखे। मुख्यमंत्री ने दुर्ग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री धीरज बाकलीवाल एवं सभापति श्री राजेश यादव सहित सभी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई योजना बनाएं, अंतिम…

अन्नदान का महापर्व है छेरछेरा, मुख्यमंत्री अन्नदान लेकर सुपोषण अभियान को करेंगे समर्पित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 तारीख को सवेरे छेरछेरा पुन्नी के दिन प्राचीन और ऐतिहासक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल महंत राजेश्री रामसुन्दर दास से अन्नदान लेकर मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लेंगे। मुख्यमंत्री दान में प्राप्त अन्न को प्रदेश के कुपोषण अभियान के लिए समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में वर्षों पूर्व से छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया…

सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जी के शांति और भाईचारा का संदेश आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कबीर जी के इस संदेश से सामाजिक समरसता का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य कबीर पंथ कबीर धर्म नगर दामाखेढ़ा के सानिध्य में जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप आयोजित विशाल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब, प्रदेश के गृह तथा लोक…

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विशाल बाइक रैली के साथ किया चुनाव अभियान की शुरुवात, CAA के समर्थन में किया जागरूक

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश की जनता तक पहुंच बनाने के लिए तथा साथ ही CAA के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करने के इरादे से दिल्ली भाजपा के स्वयंसेवकों ने आज विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय से आरंभ हुई। केन्द्रीय, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली को छूकर चलती इस रैली में बाइकर्स और आम जनता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर−पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में 4200 से ज्याद बाइकर्स दिल्ली की सड़कों पर…

HC ने केजरीवाल को प्रचार के दौरान सामान्य बयान देने, विशिष्ट आरोप नहीं लगाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वर्ष 2017 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान घूसखोरी को लेकर की गई टिप्पणी ‘‘विशिष्ट आरोप’’ थी और ऐसा करना समुचित नहीं है। साथ ही न्यायालय ने सलाह दी कि आने वाले चुनाव में वह सामान्य बयान दें। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने आम आदमी पार्टी (APP) के संयोजक की ओर से पेश बयान के मसौदे का अनुमोदन करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई भी अदालत यह नहीं कह सकती कि चुनाव प्रचार के दौरान…

दानशीलता का महापर्व छेरछेरा

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा में छिपे हैं कई नैतिक मूल्य, दानशीलता और परोपकार की भावना। छेरछेरा महापर्व हमारी इसी परम्परा का अंग है। छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से जुड़ा यह त्यौहार अच्छी फसल होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह समाज को जोड़ने वाला त्यौहार है। इस दिन अमीर-गरीब, छोटे-बड़े का भेदभाव मिट जाता है। इस दिन अन्नपूर्णा देवी और शाकंभरी मां की पूजा की जाती है। इस त्यौहार के पीछे यह लोक मान्यता है कि इस दिन अन्न दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती…

तीन ISIS संदिग्ध को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली NCR-UP में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ISIS से प्रभावित तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या उत्तर प्रदेश में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान ख्वाजा मोइद्दीन (52), अब्दुल समद (28) और सैयद अली नवाज (32) के तौर पर हुई।

युवा महोत्सव के प्रतिभागियों के लिए 32 भवनों में है रूकने की व्यवस्था

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की रूकने की व्यवस्था के तहत रायपुर शहर के 32 भवनों का चयन किया गया है। सम्पूर्ण आवासीय व्यवस्था के लिए संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में की जा रही हे। आवासीय व्यवस्था के लिए छह अन्य अधिकारियों जी.आर.चन्द्राकर (मो.नं.-9617435854), एस.पी. गोस्वामी (मो.नं. 94242-03077), शिरीष तिवारी (मो.न.-94255-17512), एन.एस.ठाकुर (मो.न.-94255-02296) और एम.एन.वर्मा (मो.न.-9907412001) की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिले से…