शिवांगी स्वरूप बनीं भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

कोच्चि। बिहार मुजफ्फरपुर की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद शिवांगी को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था। Slt Shivangi makes history as she earns her golden wings from CinC #SNC Vice Adm AK Chawla to become the first naval pilot as part of the graduating class of 7th Dornier conversion course today..02 Dec 19. @indiannavy @SpokespersonMoD @PIBTvpm @airnewsalerts @DefenceMinIndia pic.twitter.com/FbCoNzfF3S — PRO Defence…

हैदराबाद रेप मर्डर केस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- …तो दुष्कर्मी की आयु पर पुनर्विचार किया जाए

नई दिल्ली। हैदराबाद रेप मर्डर केस पर चिंता जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि अगर जघन्य अपराध जारी रहते हैं तो सजा देने के लिए दुष्कर्मी की आयु के मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे देश में वर्ष 2012 में हुए निर्भया केस की तरह हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या को लेकर हल्ला मचा हुआ है। राज्यसभा के सभापति नायडू ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। नायडू ने राज्यसभा की…

NRC को लेकर अमित शाह का राहुल पर निशाना, पूछा- क्यों घुसपैठिये आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या ?

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। श्री शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि NRC क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे और क्या खाएंगे? क्यों आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? बहरागोड़ा (झारखंड) में जनसभा को संबोधित किया। झारखंड की जनता ने 2014 से पहले विकास की जगह अस्थिर सरकारों और नक्सलवाद, भ्रष्टाचार व अराजकता का माहौल देखा है। अब…

संसद में अधीर हुए चौधरी, लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया निर्बला सीतामरण

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन सदन में गहमा गहमी में हैदराबाद गैंगरेप से लेकर अर्थव्यवस्था पर चरर्चा हो रही थी। लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। अधीर रंजन चौधरी ने कॉरपोरेट टैक्स पर चर्चा के दौरान कहा कि कभी-कभी लगता है कि आपको (निर्मला सीतरमण) नहीं निर्बला सीतमरण कहना ठीक होगा कि नहीं। आप मंत्री पद पर तो हैं लेकिन जो आपके मन में है वो कह पाती हैं या…

श्री शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज, कहा- कांग्रेस के 55 साल और हमारे 5 साल के शासन का हिसाब लेकर आवो मैदान में

रांची। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के। शाह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और रघुबर दास के नतृत्व में राज्य का निरंतर विकास हो रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah चक्रधरपुर, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। https://t.co/s0FDN27mZi — BJP (@BJP4India) December 2, 2019 श्री शाह ने कहा कि आदिवासियों…

संसद में उठा हैदराबाद पशु चिकित्सक का मुद्दा, राजनाथ बोले- अपराधियों को सबसे कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए

हैदराबाद। आज दिन भर तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या पर देशभर में रोष और गुस्सा रहा। देश के कई इलाकों में इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे वंही देश की संसद लोकसभा और राज्यसभा में सदस्यों ने यह मामला उठाया गया। संसद में सरकार की ओर से जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है, इसने सभी को आहत किया है। अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए कहा। राजनाथ…

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक दीवार के कई मकानों पर गिरने से 10 महिलाओं सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की 15 फुट लंबी दीवार सुबह करीब पांच बजे नजदीकी घरों की छत पर गिर गई, जिससे घरों में सो रहे लोग अंदर ही दब गए। दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शव बाहर निकाले। बचाव…

अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा ए हिंद, दायर की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष सैयद अशहद रशीदी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। अशहद रशीदी अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के 10 याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। मिली जानकारी के अनुसार दायर की गई याचिका 217 पन्नों की है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह माना है कि वहां पर नमाज होती थी। इसके बावजूद मुसलमानों को बाहर कर दिया। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला…